खन्ना पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत के माता-पिता को किया गिरफ्तार

by Manu
khanna dhaba firing

लुधियाना, 22 मई 2026: खन्ना पुलिस ने 1 मई को प्रेम वैष्णो ढाबा पर हुई फायरिंग और फिरौती मांगने के मामले में दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह के माता-पिता को गिरफ्तार किया है।

शगनप्रीत सिंह के पिता सौदागर सिंह और माता दलजीत कौर को उनके पैतृक गांव चढ़ी जिला फतेहगढ़ साहिब से पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों को इस मामले में साजिश रचने वाले आरोपी के रूप में नामजद किया है।

शगनप्रीत सिंह लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। पुलिस के अनुसार उनके माता-पिता लगातार उनके संपर्क में थे। वे वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों और उनके सहयोगियों से भी जुड़े हुए थे।

शगनप्रीत सिंह के माता-पिता का नाम पहले भी खन्ना के पायल और दोराहा इलाके में हुई फायरिंग की घटनाओं में आ चुका था। उन मामलों में दोनों को नामजद किया गया था। सौदागर सिंह को पहले जमानत मिल गई थी जबकि दलजीत कौर भी जमानत पर बाहर थीं। अब प्रेम वैष्णो ढाबा फायरिंग और फिरौती मामले में उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया गया है।

यह भी देखे: The Killing Call: सिद्धू मूसेवाला पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री पर सुनवाई आज

You may also like