हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100% टैक्स छूट का प्रस्ताव तैयार, अनिल विज ने फाइल भेजी

by Manu
अनिल विज

चंडीगढ़, 18 मई 2026: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में चंडीगढ़ और दिल्ली की तर्ज पर इलेक्ट्रिक वाहनों पर शत-प्रतिशत टैक्स छूट देने का प्रस्ताव तैयार कर फाइल आगे भेज दी गई है।

अनिल विज आज चंडीगढ़ में कैबिनेट बैठक से पहले मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि ईवी वाहनों पर टैक्स में पूरी छूट दी जाती है तो लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से बढ़ेगा।

मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने जा रही है। इसके अलावा निजी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 100 प्रतिशत टैक्स छूट का प्रस्ताव भी भेजा गया है, ताकि आम लोग ई-वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित हों।

कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाए जाने संबंधी सवाल पर अनिल विज ने कहा कि कैबिनेट में कौन-सा प्रस्ताव लाया जाएगा, इसका अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री लेते हैं।

उन्होंने कहा कि विभागों के बीच लगातार वर्चुअल बैठकें होती रहती हैं और कई प्रशासनिक कार्य टेलीफोन के माध्यम से भी निपटाए जाते हैं।

ये भी देखे: अंबाला में एशिया के सबसे बड़े शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी – अनिल विज

You may also like