Bihar Cabinet Expansion: बिहार में 7 मई को होगा कैबिनेट विस्तार, 27 मंत्री लेंगे शपथ

by Manu
बिहार कैबिनेट विस्तार

पटना, 05 मई 2026: बिहार में कैबिनेट विस्तार की तारीख तय हो गई है। 7 मई को 27 नए मंत्री गांधी मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद सोमवार को पटना लौटे। वापसी के बाद उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से भी मुलाकात की।

फिलहाल मंत्रियों के बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। भाजपा से 12, जदयू से 11, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) से 2, हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से 1-1 मंत्री शपथ लेंगे। आगे की राजनीतिक संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए 6 मंत्री पद खाली रखे जाएंगे। विधायकों की संख्या के हिसाब से मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बन सकते हैं।

वर्तमान में भाजपा से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जदयू से दो उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव पद पर हैं।

ये भी देखे: CM सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

You may also like