नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से शुरू होंगी उड़ानें, इंडिगो करेगी पहली उड़ान

by Manu
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

चंडीगढ़, 01 मई 2026: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून 2026 से नियमित हवाई उड़ान शुरू हो जाएंगी। पहली उड़ान इंडिगो एयरलाइंस की होगी। उड़ान कहां के लिए और किस समय होगी, इसकी औपचारिक घोषणा एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइन कंपनी जल्द ही करेंगी।

इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर और पूरे उत्तर भारत के यात्रियों को नोएडा एयरपोर्ट से यात्री सुविधाओं के अलावा कार्गो सेवाओं का भी लाभ मिल सकेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) से हवाई अड्डा सुरक्षा कार्यक्रम (ASP) की मंजूरी मिलने के बाद उड़ानों का संचालन शुरू करने की घोषणा की गई है। 15 जून से घरेलू उड़ानों के साथ-साथ कार्गो सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी।

ये भी देखे: PM मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा – संकट से देश को एकजुट होकर लड़ना है

You may also like