बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी

by Manu
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी

पटना, 01 मई 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री को बौद्ध भंते द्वारा बुद्ध स्मृति पार्क में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा, बोधगया के बोधिवृक्ष, आनंद बोधि वृक्ष तथा श्रीलंका के अनुराधापुरम से लाये गए बोधि वृक्ष की पूजा अर्चना करायी गई।

मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क स्थित पाटलिपुत्र करुणा स्तूप में भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थि अवशेषों की पूजा अर्चना की, परिक्रमा की और ध्यान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठकर विश्व शांति के लिए मंगल कामना की तथा राज्य एवं देश की सुख, समृद्धि एवं अमन चैन की कामना की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक रामकृपाल यादव, विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, पटना की महापौर सीता साहू, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, वाणिज्य कर विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश कुमार पराशर, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस० एम०, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, बौद्ध भंते एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ये भी देखे: सीएम सम्राट चौधरी ने खगड़िया सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत पर व्यक्त की संवेदना

You may also like