बुलंदशहर में 3 दोस्तों की हत्या करने वाले जीतू सैनी को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

by Manu
जीतू सैनी एनकाउंटर

बुलंदशहर, 29 अप्रैल 2026: बुलंदशहर में तीन दोस्तों की हत्या के मुख्य आरोपी जीतू सैनी (30) को पुलिस ने गुरुवार सुबह एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 5 बजे खुर्जा थाना क्षेत्र में स्कूटी पर सवार जीतू सैनी को रोका गया। इस दौरान जीतू ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोलीबारी में जीतू को तीन गोलियां लगीं। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ट्रिपल मर्डर मामले के बाद पुलिस ने जीतू सैनी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

जीतू सैनी 2017 में बसपा का नगर अध्यक्ष रह चुका था। वह 5 साल पहले बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में ‘मिस्टर यूपी’ का दूसरा स्थान (रनर-अप) भी जीत चुका था। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर खुर्जा थाना क्षेत्र में हुई।

25 अप्रैल की रात RJS फिटनेस जिम में जीतू की बर्थडे पार्टी चल रही थी। पुलिस के मुताबिक, पार्टी के दौरान उसके दोस्त अमरदीप ने जीतू के चेहरे पर केक लगा दिया। इससे जीतू भड़क गया और उसने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई।

मारे गए तीनों लोग रिश्तेदार थे। इनमें भाजपा सभासद संजय सैनी के भाई मनीष सैनी (30), भतीजे आकाश (19) और चचेरे भाई अमरदीप (32) शामिल थे।

ये भी देखें: अम्बेडकरनगर में पुलिस एनकाउंटर, इनामी गौतस्कर समशेर घायल, साथी भी गिरफ्तार

You may also like