दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से अचानक राहत, तेज हवाओं के साथ बारिश ने बदला मौसम

by Manu
rain Hailstorm

दिल्ली, 29 अप्रैल 2026: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को भीषण गर्मी के बीच मौसम अचानक बदल गया है। तेज हवाओं के साथ आसमान में घने काले बादल छा गए और कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। इससे लोगों को झुलसाती गर्मी से काफी राहत मिली है।

बुधवार रात से ही दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में ठंडी हवाएं चल रही थीं, जिसके बाद गुरुवार सुबह से मौसम पूरी तरह बदल गया। तेज हवा, बादलों की घमड़ और हल्की बूंदाबांदी ने धूल भरी आंधी को भी कम कर दिया और मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में गर्जना के साथ हल्की बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

ये भी देखे: Delhi Rain: दिल्ली में बारिश से तापमान 7 डिग्री लुढ़का, 7 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम का हाल?

You may also like