चंडीगढ़, 28 अप्रैल 2026: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मंगलवार को राजघाट पहुंचे। उनके साथ दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी भी मौजूद रहीं।
तीनों नेताओं ने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।
इससे पहले केजरीवाल और सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर अपनी अदालत में खुद या अपने किसी भी वकील के पेश नहीं होने का फैसला बताया है। उन्होंने इस कदम को ‘सत्याग्रह’ का नाम दिया है।
अरविंद केजरीवाल ने राजघाट पर मीडिया से बात करते हुए कहा,“हम अपने देश की न्यायप्रणाली का बहुत सम्मान करते हैं। आज हम आजाद घूम रहे हैं तो इसका कारण सिर्फ हमारी न्याय व्यवस्था है। लेकिन कुछ ऐसी स्थिति पैदा हो गई है जिस कारण हमें यह सत्याग्रह करना पड़ रहा है। हमने जो कुछ भी महसूस किया, वो सब हमने चिट्ठी में लिख दिया है जो हमने जज साहिबा को भेजी है। यह बेहद संवेदनशील मामला है।”
केजरीवाल ने सीबीआई की अपील याचिका पर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा द्वारा सुनवाई किए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब इस मामले में न तो वह खुद अदालत में पेश होंगे और न ही उनके कोई वकील जिरह करेंगे।
ये भी देखे: आम आदमी पार्टी में टूट रोकने की कवायद तेज, पंजाब के सभी विधायकों को जालंधर बुलाया