चंडीगढ़, 27 अप्रैल 2026: DC बनाम RCB Preview: दिल्ली कैपिटल्स को आज IPL 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना करना है। मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
यह दोनों टीमों के बीच इस सीजन का दूसरा मैच है। पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB को 6 विकेट से हरा दिया था। लेकिन पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर चल रही दिल्ली के लिए यह मैच बेहद अहम है। एक और हार टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को गंभीर झटका दे सकती है।
दोनों टीमों के बीच IPL इतिहास में अब तक 34 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें RCB ने 19 मैच जीते हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 13 मैचों में जीत मिली है। एक मैच टाई रहा और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
2013 में बेंगलुरु में एक मैच सुपर ओवर तक गया था, जिसे RCB ने जीत लिया था। पिछले सीजन में दोनों के बीच दो मैच हुए थे। एक में दिल्ली ने बेंगलुरु में जीत हासिल की थी जबकि दूसरा मैच RCB ने दिल्ली में जीता था।
ये भी देखे: RR बनाम SRH: अभिषेक-किशन की पारी के बदौलत SRH ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया