चंडीगढ़, 27 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल रवाना होने से पहले उन्होंने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम किया। प्रदेश भर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी फरियादियों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी पीड़ा सुनी, प्रार्थना पत्र लिए और अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का संवेदनशील तरीके से और समयबद्ध समाधान किया जाए।
राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हीलाहवाली बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। हर समस्या को तय समयसीमा के अंदर निपटाना होगा और पीड़ित को इसका सूचित करना अनिवार्य होगा।
जनता दर्शन में कुछ फरियादियों ने बताया कि उन्होंने स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से अपनी समस्या नहीं बताई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बेतहाशा गर्मी में आप परेशान न हों। उन्होंने फरियादियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।
ये भी देखें: CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में फरियादियों की सुनी समस्याएं