5
चंडीगढ़, 27 अप्रैल 2026: पंजाब पुलिस के सस्पेंड डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। भ्रष्टाचार मामले में पहले ही गिरफ्तार भुल्लर के चंडीगढ़ स्थित आवास पर सोमवार को ईडी ने छापा मारा।
ईडी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि भुल्लर और अन्य आरोपियों से जुड़े कुल 11 ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली जा रही है।
इनमें चंडीगढ़ के 2 ठिकानों के अलावा लुधियाना जिले के 5, पटियाला के 2, नाभा का 1 और जालंधर का 1 ठिकाना शामिल है। ये सभी जगहें भुल्लर, उनके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामी व्यक्तियों से जुड़ी बताई जा रही हैं।
ये भी देखे: निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज