चंडीगढ़, 27 अप्रैल 2026: चंडीगढ़ में अज्ञात व्यक्ति ने कंट्रोल रूम पर फोन कर डीसी दफ्तर और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को बम से उड़ाने की धमकी दी है।
सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। दोनों संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की विशेष टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
टीमों ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। दोनों जगहों और आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर पूरी तलाशी ली जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी भी संदिग्ध वस्तु या बम की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी एहतियात के तौर पर पूरी जांच चल रही है। डीसी दफ्तर और पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में आने-जाने वाले लोगों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
ये भी देखे: चंडीगढ़ के आम्बेडकर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन