स्वाति मालीवाल भी BJP में हुई शामिल, PM मोदी की तारीफ

by Manu
स्वाति मालीवाल

चंडीगढ़, 25 अप्रैल 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी है।

इसके साथ ही AAP के सात राज्यसभा सांसदों में से चार का BJP में जाना तय हो गया है। शुक्रवार को राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने BJP जॉइन की थी। अब स्वाति मालीवाल के शामिल होने के बाद यह संख्या चार हो गई है।

स्वाति मालीवाल ने कहा,“मैंने यह फैसला किसी दबाव में नहीं लिया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास के साथ भाजपा में शामिल हुई हूं। जो भी रचनात्मक राजनीति करना चाहते हैं, वे भाजपा से जुड़ें।”

उन्होंने अरविंद केजरीवाल और AAP पर भी तीखे हमले किए। स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्होंने AAP के साथ करीब दो दशक पुराना रिश्ता तोड़ दिया है।

राघव चड्ढा ने शुक्रवार को दावा किया था कि स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता और विक्रम साहनी भी BJP में शामिल होने वाले हैं। स्वाति मालीवाल के ऐलान के साथ उनके दावे पर मुहर लग गई है।

अभी हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता और विक्रम साहनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

ये भी देखे: राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा जॉइन की, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कराया शामिल

You may also like