मेडचल, 25 अप्रैल 2026: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी कलवकुंतला कविता (K. Kavitha) ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की है। नई पार्टी का नाम ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS) रखा गया है। इस घोषणा के साथ कविता ने अपने पिता की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) से औपचारिक और अंतिम रूप से अलगाव कर लिया है।
कविता ने मेडचल जिले के मुनीराबाद में भव्य कार्यक्रम में पार्टी का नाम, झंडा और एजेंडे का अनावरण किया। इस मौके पर तेलंगाना के 33 जिलों से करीब 50,000 समर्थक बड़ी संख्या में पहुंचे थे। कार्यक्रम 20 एकड़ के विशाल मैदान में आयोजित किया गया, जिसका नाम तेलंगाना आंदोलन के प्रमुख नेता प्रोफेसर के. जयशंकर के नाम पर रखा गया है।
कविता ने कहा कि वे पुराने ‘TRS’ नाम को बनाए रखना चाहती थीं क्योंकि यह नाम तेलंगाना की पहचान, संघर्ष और आकांक्षाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। नई पार्टी राज्य-विशिष्ट मुद्दों पर फोकस करेगी।
ये भी देखे: दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में बड़ी राहत, केसीआर की बेटी के. कविता को अदालत ने बरी किया