अमित शाह का दावा, कहा – बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों में से 110 BJP जीतेगी, दीदी जा रही हैं

by Manu
अमित शाह

कोलकाता, 24 अप्रैल 2026: केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है।

अमित शाह ने कहा, “कल बंगाल में पहले चरण में भारी मतदान हुआ। चुनाव के पहले चरण में किसी की भी जान नहीं गई। मैं निर्वाचन आयोग और सुरक्षा बलों को धन्यवाद देता हूं।”

उन्होंने बंगाल के उन सभी मतदाताओं को बधाई और धन्यवाद दिया जिन्होंने पहले चरण में वोट डाले। शाह ने कहा, “आपने डर से विश्वास तक की यात्रा की शुरुआत बहुत सफलतापूर्वक की है। दूसरे चरण के मतदाता भी इस यात्रा को जारी रखेंगे।”

अमित शाह ने दावा किया कि पहले चरण की 152 सीटों में भाजपा को भारी बढ़त मिली है। उन्होंने कहा, “मुझे फीडबैक मिला है कि भाजपा इस चरण में 110 सीटें जीतने जा रही है। दूसरे चरण को मिलाकर हम बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं।”

शाह ने साफ कहा, “बंगाल से दीदी जा रही हैं, भाजपा आने वाली है। भय जा रहा है, भरोसा आने वाला है।”

गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि बंगाल में चुनाव जीतने के बाद कोई बाहरी व्यक्ति मुख्यमंत्री नहीं बनेगा।

ये भी देखे: मोगा में BJP की बदलाव रैली, अमित शाह ने कहा- पंजाब में हमारी सरकार बनेगी, अकाली गठबंधन पर विराम

You may also like