गुरुग्राम, 23 अप्रैल 2026: गुरुग्राम में एक पेइंग गेस्ट (पीजी) में मेडिकल छात्र ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। वह मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल के खामपुर गांव का रहने वाला था। अंकित कुछ समय से एमबीबीएस (MBBS) की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, पीजी के कमरे से बदबू आने पर मालिक ने सूचना दी। पुलिस पहुंची तो कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया गया।
शव करीब 4 से 5 दिन पुराना था, जिसकी वजह से वह पूरी तरह गल चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है।
जांच अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।
ये भी देखे: कुरुक्षेत्र जिला जेल के बाहर हादसा: SPO की गोली लगने से मौत, आत्महत्या की आशंका