अमृतसर, 22 अप्रैल 2026: अमृतसर के गांव वडाला भिट्टे वढ़ स्थित बिजली घर में आसपास के गांवों के कुछ लोग गेट तोड़कर जबरन अंदर घुस गए और बंद की गई बिजली सप्लाई खुद चालू कर दी।
इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी भी की।
कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिजली कट लगाने के आदेश मिले थे। लेकिन गुस्साए लोगों ने उनकी एक न सुनी और फीडर से छेड़छाड़ कर बिजली बहाल कर दी।
आरोप है कि कुछ लोग नशे की हालत में थे और उन्होंने बिजली घर के गेट को तोड़कर नुकसान पहुंचाया।
ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि रात करीब 20 से 25 लोग अचानक बिजली घर में घुस आए। उन्होंने कर्मचारियों को धक्का-मुक्की दी, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकियां भी दीं।
ये भी देखे: Power Cut : जालंधर में आज 9 जनवरी को इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी