चंडीगढ़, 22 अप्रैल 2026: हरियाणा सरकार ने विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया है। यह सत्र 27 अप्रैल को होगा। सोमवार सुबह गुरुग्राम में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विशेष सत्र में हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल-2026 पेश किया जाएगा। इस बिल के तहत कॉमन कैडर के ग्रुप-D कर्मचारियों को 5 साल की सेवा पूरी करने पर प्रमोशन का प्रावधान है।
सरकार इसके अलावा भाजपा के खिलाफ ‘नारी शक्ति वंदन’ बिल पर विपक्ष की भूमिका को लेकर निंदा प्रस्ताव भी ला सकती है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करके महिलाओं का अपमान किया है।
बैठक में यह भी बताया गया कि केंद्र सरकार ने लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने के लिए 131वां संविधान संशोधन बिल लाया था। इस बिल पर 528 सांसदों ने वोटिंग की, जिसमें 298 पक्ष में और 230 विपक्ष में वोट पड़े।
बिल पास होने के लिए 352 वोट चाहिए थे, लेकिन पर्याप्त वोट नहीं मिले। इस वजह से बिल महज 54 वोटों से पास नहीं हो सका।
ये भी देखे: हरियाणा में नौवीं और 11वीं कक्षा के दाखिले का शेड्यूल जारी, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया