तेज प्रताप यादव ने कहा – प्रियंका गांधी देश चला सकती हैं, राहुल गांधी पर साधा निशाना

by Manu
तेजप्रताप यादव

चंडीगढ़, 21 अप्रैल 2026: तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है। तेज प्रताप ने कहा कि कांग्रेस की ओर से सिर्फ प्रियंका गांधी ही देश चला सकती हैं। वे भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह हैं। वे सक्षम नेतृत्व कर सकती हैं।

उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी से देश नहीं चल सकता। वे इधर-उधर फंसते रहेंगे। बुलेट बाइक चलाने से या यात्रा निकालने से कुछ नहीं होगा। अब उन्हें कुर्सी की लालच हो गई है।

तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि राहुल शुरू से बुलेट बाइक चलाते रहे। उनकी शौक पूरी नहीं हुई है। वे लालच से दूर रहें और जो मीट-मुर्गा बना रहे थे वही बनाते रहें। तेज प्रताप ने उन्हें राजनीति से दूर रहने की सलाह दी।

उन्होंने आगे कहा कि यात्रा करने से या आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा। नीतीश कुमार बिहार छोड़कर चले गए और दूसरे को मुख्यमंत्री बना दिया। उन्हें बिहार से क्या लेना-देना है। क्या उन्हें बिहार की गद्दी पर बैठना है?

ये भी देखे: तेज प्रताप यादव ने राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी, मेडिकल टीम तैनात

You may also like