चंडीगढ़, 20 अप्रैल 2026: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय और सीमा पार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 6 पिस्तौल और 7 कारतूस बरामद किए गए हैं।
बरामद हथियारों में एक PX5 .30 बोर, तीन .32 बोर और दो .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार खरीदते थे। वे सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे।
यह नेटवर्क सीमा पार से हथियारों की तस्करी को बढ़ावा दे रहा था और पंजाब में आपराधिक तत्वों तक इन हथियारों की सप्लाई कर रहा था।
पुलिस ने इस मामले में थाना सिविल लाइंस, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली है।
ये भी देखे: अमृतसर पुलिस की बड़ी सफलता, 85 लाख के 400 चोरी के मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे गए