उधमपुर, 20 अप्रैल 2026: जम्मू के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह रामनगर से उधमपुर आ रही एक बस जालो के पास सड़क से करीब 100 फीट नीचे खाई में गिरकर पलट गई।
इस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर इस हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। घायलों को इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) उधमपुर ले जाया जा रहा है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने पहले भी पोस्ट कर बताया था कि बस पब्लिक ट्रांसपोर्ट की थी। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है।
ये भी देखे: Udhampur Encounter: उधमपुर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी