PBKS vs LSG: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया, मार्करम के ओवर में लगे 5 छक्के

by Manu
PBKS vs LSG

चंडीगढ़, 20 अप्रैल 2026: PBKS vs LSG Result: IPL 2026 के 29वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हरा दिया है। मुल्लांपुर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 254 रन बनाए। आईपीएल 2026 का अब तक का ये सबसे बड़ा स्कोर है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद सिर्फ 200 रन ही बना सकी और 54 रनों से मैच हार गई।

पंजाब की पारी के दौरान लखनऊ के गेंदबाज ऐडन मार्करम का एक ओवर में 32 रन लुटाए। 13वें ओवर में प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने मिलकर 5 छक्के मारे। कूपर कोनोली ने लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए। प्रियांश आर्या ने ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के मारे।

ऐडन मार्करम अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले र 2022 में रवि बिश्नोई ने RCB के खिलाफ 27 रन दिए थे।

ये भी देखे: LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 8 विकेट से हराया, अय्यर की तूफानी बल्लेबाजी

You may also like