ग्रेटर नोएडा में सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट, माता प्रसाद पांडे बोले- ”सरकार सो रही थी..”

by Manu
sp leader

ग्रेटर नोएडा, 17 अप्रैल 2026: ग्रेटर नोएडा फेज-2 में सैलरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर चल रहे श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के छह से अधिक नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

ये नेता आज नोएडा में प्रदर्शनकारी श्रमिकों से मुलाकात करने जा रहे थे। यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे प्रतिनिधिमंडल के साथ श्रमिकों से मिलने पहुंचे थे, लेकिन नोएडा पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

माता प्रसाद पांडे ने कहा, “मैं इस प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां आया था। यहां लाठीचार्ज हुआ। मजदूरों के साथ अन्याय हुआ है। इसलिए विरोध कर रहे थे क्योंकि उन्हें उनकी पूरी मजदूरी नहीं मिल रही थी। मैंने सरकार का ध्यान इस मामले की ओर दिलाया भी था, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। यहां के श्रम आयुक्त और श्रम निरीक्षक को मजदूरों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए था और उनका समाधान करना चाहिए था। यह सरकार सो रही थी। जब स्थिति और बिगड़ गई, तो उन्होंने लाठीचार्ज का सहारा लिया।”

ये भी देखे: बरेली हिंसा: सपा डेलीगेशन को रोका, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत कई नेता हाउस अरेस्ट

You may also like