4
किशनगंज, 13 अप्रैल 2026: किशनगंज कोर्ट को सोमवार को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कोर्ट के ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर एक संदिग्ध संदेश आया, जिसमें कोर्ट परिसर में बम होने का दावा किया गया था।
ई-मेल मिलते ही न्यायालय कर्मियों ने तुरंत जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। इस पर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
इसके बाद पूरे कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ई-मेल के स्रोत का पता लगाने और मामले की गहन जांच कर रही है।
ये भी देखे: Patna News: पटना सिविल कोर्ट को बम धमकी के बाद परिसर खाली, जांच जारी