4
कुरुक्षेत्र, 13 अप्रैल 2026: हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर में पहली बार राज्य स्तर पर बैसाखी महोत्सव आयोजित हो रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को केडीबी मेला ग्राउंड में इस महोत्सव का शुभारंभ किया।
सीएम सैनी ने सबसे पहले महोत्सव में लगे स्टॉलों का अवलोकन किया और फिर परंपरागत अंदाज में पतंग उड़ाई। उनके लिए विशेष रूप से 6 फीट लंबी रंग-बिरंगी पतंग तैयार की गई थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी का त्योहार फसल की कटाई और नए साल की खुशी का प्रतीक है। इस मौके पर राज्य स्तर पर महोत्सव आयोजित करना गौरव की बात है। महोत्सव में खेल और संस्कृति का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है।
ये भी देखे: कुरुक्षेत्र में CM नायब सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर की श्रद्धांजलि, संस्थान की रखी आधारशिला