ग्रेटर नोएडा में सैलरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन, कई वाहनों में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग

by Manu
ग्रेटर नोएडा प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा, 13 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा फेज-2 में मदरसन कंपनी के कर्मचारियों ने सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन किया। नाराज कर्मचारियों ने कंपनी परिसर के आसपास कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और कुछ वाहनों में आग लगा दी।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने पुलिस की एक गाड़ी में भी तोड़फोड़ की और उसे पलट दिया। इसके अलावा जमकर पत्थरबाजी भी हुई।

कंपनी के मैनेजमेंट से नाराज बड़ी संख्या में कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर जमा हुए थे। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने और स्थिति को काबू में लाने के लिए लाठीचार्ज भी किया।

ये भी देखे: ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में BDS छात्रा ने की खुदकुशी, उत्पीड़न के आरोप में दो टीचर सस्पेंड

You may also like