मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशा भोसले के निधन पर दी श्रद्धांजलि

by Manu
Asha Bhosle

पटना, 13 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि आशा भोसले प्रख्यात पार्श्व गायिका थीं। उन्हें पद्म विभूषण तथा दादा साहब फाल्के जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक प्रतीक के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी। उनका जाना भारतीय संगीत के एक युग का अंत है। उनका निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति है।

नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

ये भी देखे: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, बोले- ‘पहले तो हम यहीं न थे’

You may also like