4
चंडीगढ़, 13 अप्रैल 2026: जालंधर के थाना-1 क्षेत्र के इंडस्ट्री एरिया में देर रात करीब 2 बजे अनमोल रबड़ फैक्ट्री में आग लग गई। घटना के समय फैक्ट्री में काम बंद था और केवल कुछ कर्मचारी मौजूद थे। आग की लपटें देखकर कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। कर्मचारियों ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है।
आग टायरों में फैली जिससे कई टायर जलकर खाक हो गए। कर्मचारियों ने बताया कि मालिक के आने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो पाएगा, लेकिन नुकसान काफी बड़ा है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ये भी देखे: जालंधर के BSNL एक्सचेंज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों के उपकरण जलकर खाक