कुरुक्षेत्र में CM नायब सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर की श्रद्धांजलि, संस्थान की रखी आधारशिला

by Manu
CM Nayab Saini

चंडीगढ़, 11 अप्रैल 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र के बाबैन खंड के गांव बरगट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर बतौर मुख्यातिथि हिस्सा लिया।

इस मौके पर सीएम सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की आधारशिला रखी। साथ ही उन्होंने सैनी समाज सभा कुरुक्षेत्र को अपने ऐच्छिक कोटे से 51 लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा,
“महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपने विचारों, संघर्ष और कर्म से देश के सामाजिक इतिहास को नई दिशा दी। यह समारोह सामाजिक जागरण, शिक्षा और समानता के संकल्प को पुनर्जीवित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।”

सीएम सैनी ने सावित्रीबाई फुले को भी याद करते हुए कहा, “ऐसे महान व्यक्तित्व समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। महात्मा ज्योतिबा फुले ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन से निकलने वाले विद्यार्थी न केवल शिक्षित होंगे, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान भी देंगे।”

ये भी देखे: गुरुग्राम में CM नायब सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया, हुड्डा पर साधा निशाना

You may also like