वृंदावन के केसी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, 10 श्रद्धालुओं की मौत

by Manu
Vrindavan Boat accident

वृंदावन, 10 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में केसी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया। गोताखोर यमुना के गहरे पानी में डूबे लोगों की तलाश में जुटे रहे। इस में नाव सवार करीब 25 श्रद्धालु यमुना के पानी में डूब गए।

पुलिस की टीम ने गोताखोरों की मदद से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें से एक श्रद्धालु को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने इसकी पुष्टि की है।

 ये भी देखे: वृंदावन में संत मलूक दास की 452वीं जयंती पर पहुंचे मोहन भागवत, कहा- ‘समाज गो-भक्त बने तो..’

You may also like