चंडीगढ़, 10 अप्रैल 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की और राज्य में हाल ही में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाया।
सीएम मान ने केंद्र सरकार से मांग की कि फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए तुरंत एक टीम भेजी जाए, ताकि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा मिल सके।
केंद्रीय मंत्री ने इस पर तुरंत टीम भेजने का आश्वासन दिया है।
इसके अलावा सीएम मान ने आरडीएफ (Rural Development Fund) के करीब 9000 करोड़ रुपये तुरंत जारी करने की मांग की। उन्होंने केंद्र को विकल्प देते हुए कहा कि अगर राशि जारी कर दी जाए तो पंजाब सरकार संबंधित केस वापस लेने को तैयार है।
उन्होंने सुझाव दिया कि केंद्र राशि को किश्तों में भी जारी कर सकता है। भगवंत मान ने मुलाकात के बाद कहा कि बैठक अच्छे माहौल में हुई और कई मुद्दों पर सहमति बनी है।
ये भी देखे: Punjab Cabinet Meeting: सीएम भगवंत मान ने 11 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट मीटिंग