3
चंडीगढ़, 09 अप्रैल 2026: हरियाणा सरकार ने दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेश में इस सस्पेंशन की वजह का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई हाल ही में सामने आए निजी बैंक घोटालों से जुड़ी हो सकती है।
प्रदीप कुमार-I (2011 बैच) वर्तमान में राज्य परिवहन विभाग के डायरेक्टर एवं विशेष सचिव पद पर तैनात थे। वही राम कुमार सिंह (2012 बैच) विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा अतिरिक्त CEO, पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMDA) के पद पर कार्यरत थे। दोनों अधिकारियों के खिलाफ आगे की जांच चल रही है।


ये भी देखे: CM नायब सैनी ने IPS अधिकारी पूरन कुमार की पत्नी से की मुलाकात, पत्नी ने की कार्रवाई की मांग