नई दिल्ली, 08 अप्रैल 2026: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर की घोषणा के बाद भारत सरकार की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर सीजफायर का स्वागत किया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम इस संघर्ष-विराम का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी। जैसा कि हमने पहले भी लगातार जोर दिया है, जारी संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए तनाव कम करना, बातचीत और कूटनीति अत्यंत आवश्यक हैं।”
बयान में आगे कहा गया है, “इस संघर्ष ने लोगों को पहले ही भारी कष्ट पहुंचाया है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति तथा व्यापार नेटवर्क को बाधित किया है। हमें उम्मीद है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते नौवहन की अबाध स्वतंत्रता और वैश्विक वाणिज्य का प्रवाह बना रहेगा।”
ये भी देखे: सीजफायर के बाद भी ईरान में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, कहा – नागरिक तुरंत देश छोड़ें