भवानीपुर से ममता बनर्जी ने भरा नामांकन, भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को यहां से बनाया है उम्मीदवार

by Manu
ममता बनर्जी नामांकन

भवानीपुर, 08 अप्रैल 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा ने इसी सीट से नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। सुवेंदु 2 अप्रैल को पहले ही नामांकन भर चुके हैं। उस समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ मौजूद थे।

भवानीपुर के अलावा ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से भी आमने-सामने हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था।

असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान होना है। इसलिए मंगलवार शाम 5 बजे इन तीनों राज्यों में चुनाव प्रचार थम गया है।

ये भी देखे: ED ने कोलकाता में IPAC ऑफिस और TMC IT सेल पर छापेमारी, रेड वाली जगह पहुंचीं ममता बनर्जी

You may also like