अमृतसर, 08 अप्रैल 2026: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सात पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में थे। तस्करों ने भारतीय सीमा के पास अटारी सेक्टर में हथियार भेजे, जिन्हें पूर्व निर्धारित स्थानों पर रखा जाता था। आरोपी वहां से हथियार उठाकर स्थानीय अपराधियों तक पहुंचाते थे।
ये हथियार पंजाब के अंदरूनी इलाकों में भी वितरित किए जा रहे थे, जो राज्य की कानून-व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकते थे।
इस मामले में पुलिस ने PS छेहरटा, अमृतसर में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपियों से सख्त पूछताछ कर रही है।
ये भी देखे: जालंधर में अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार