चंडीगढ़, 07 अप्रैल 2026: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्किलिंग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। यह प्रशिक्षण iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, प्रशिक्षण संस्थानों, बोर्डों, निगमों तथा विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं।
सरकार का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों को उभरती हुई डिजिटल क्षमताओं से लैस करना और अधिक दक्ष, उत्तरदायी और नागरिक-केंद्रित प्रशासनिक व्यवस्था विकसित करना है।
मिशन कर्मयोगी के तहत राष्ट्रीय डिजिटल लर्निंग पोर्टल iGOT कर्मयोगी पर सार्वजनिक प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के लिए निःशुल्क, स्वयं-गति (Self-paced) और प्रमाणित AI पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। कर्मचारी इन कोर्स को अपनी सुविधा अनुसार बिना नियमित कार्य प्रभावित किए पूरा कर सकते हैं।
हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (HIPA) इस पहल को सक्रिय रूप से समर्थन दे रहा है।
ये भी देखे: हरियाणा में पैट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी