यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़कर हुआ 18 हजार

by Manu
कैबिनेट बैठक

लखनऊ, 07 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

अब शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा, जबकि अंशकालिक अनुदेशकों को 17 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इससे पहले शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपये और अनुदेशकों को 9 हजार रुपये मानदेय दिया जाता था।

बैठक के बाद बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि बढ़ा हुआ मानदेय 1 मई 2026 से लागू किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा सरकार बनने पर शिक्षामित्रों का मानदेय 3,500 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये किया गया था। अब इसे और बढ़ाकर 18,000 रुपये किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के स्कूलों में 27 हजार से ज्यादा अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत हैं। कैबिनेट ने उनके मानदेय को भी 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपये करने की मंजूरी दे दी है।

ये भी देखे: यूपी कैबिनेट की सोमवार को होगी बड़ी बैठक, अनुपूरक बजट समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

You may also like