उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी अपने विभाग की उपलब्धियों की जानकारी

by Manu
दिलीप कुमार जायसवाल

पटना, 06 अप्रैल 2026: बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभागार में उद्योग विभाग द्वारा प्रेस वार्ता कर विभाग की वित्तीय वर्ष 2025-2026 की उपलब्धियों से जानकारी दी गई। इस दैरान उद्योग विभाग के सचिव सह एमडी, बियाडा एवं आईडा कुंदन कुमार मौजूद रहे।

उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार का औद्योगिक विकास निरंतर सशक्त गति के साथ आगे बढ़ रहा है। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में उद्योग विभाग राज्य के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को रूपांतरित करने तथा निवेशकों का विश्वास सुदृढ़ करने हेतु पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

सुशासन और नीतिगत स्थिरता के मजबूत आधार पर राज्य सरकार ने हितधारकों के साथ सतत संवाद को प्रोत्साहित किया है, जिससे एक वास्तविक उद्योग अनुकूल वातावरण का निर्माण हो सका है। इन निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप बिहार आज राष्ट्रीय पटल पर पूर्वी भारत के एक उभरते हुए विकास इंजन के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है।

आज बिहार भारत की औद्योगिक एवं आर्थिक विकास गाथा में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के रूप में उभरने के लिए अत्यंत सक्षम स्थिति में है। अगले पाँच वर्षों में ₹50 लाख करोड़ के निवेश को आकर्षित करने और 1 करोड़ रोजगार के अवसर सृजित करने की स्पष्ट एवं महत्वाकांक्षी परिकल्पना के साथ राज्य ने निर्णायक रूप से योजना से क्रियान्वयन की दिशा में कदम बढ़ाया है।

देश के शीर्ष निवेश गंतव्यों में बिहार को स्थापित करने के लक्ष्य के अनुरूप राज्य सरकार विश्वस्तरीय औद्योगिक टाउनशिपों एवं आधुनिक औद्योगिक क्षेत्रों में निरंतर निवेश कर रही है, जिन्हें मजबूत ट्रंक अवसंरचना का समर्थन प्राप्त है, ताकि तीव्र, समावेशी और सतत औद्योगिक विकास सुनिश्चित किया जा सके।

औद्योगिक विकास को सात निश्चय–3 (2025–2030) के अंतर्गत सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की गई है, जिसकी परिकल्पना “समृद्ध उद्योग – सशक्त बिहार” के रूप में की गई है।

इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, वित्तीय वर्ष 2025–26 में उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा संबंधित योजनाओं एवं गतिविधियों के क्रियान्वयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विभाग द्वारा अनेक महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं, जिनके प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं।

1. वित्तीय वर्ष 2025–26 में उद्योग विभाग से संबंधित राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृत प्रमुख निर्णय
2. नए उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु नीतिगत पहल
3. नीतिगत पहलों के प्रचार हेतु निवेशक संवाद
4. वर्ष 2025–26 में राज्य में निवेश प्रस्तावों की प्रमुख उपलब्धियाँ
5. ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस (EODB) से संबंधित पहल
6. प्रमुख औद्योगिक परियोजनाएँ
7. प्रमुख पीपीपी परियोजनाएँ
8. भूमि अधिग्रहण संबंधी अद्यतन स्थिति
9. बिहारी समुदाय की सहभागिता और बिहार फाउंडेशन के विस्तार संबंधी पहल
10. स्टार्ट अप को बढ़ावा देने हेतु किए गए प्रमुख प्रयास
11. मुख्यमंत्री उद्यमी योजना
12. प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)
13. PMFME योजना
14. हस्तकरघा और रेशम
15. उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान (UMSAS)

ये भी देखे: Patna Airport Terminal: पटना एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल बनकर तैयार, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

You may also like