लखनऊ, 03 अप्रैल 2026: उद्योगपति गौतम अदाणी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर आए। उन्होंने दिन में अयोध्या में सपरिवार राम दरबार में दर्शन-पूजन किया। देर शाम वे लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी सरकारी आवास पर मुलाकात की।
मुलाकात के बाद गौतम अदाणी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ रोडमैप की खूब सराहना की।
अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा, कुछ दूरदृष्टियां राष्ट्रों का स्वरूप बदल देती हैं। मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा विकसित उत्तर प्रदेश के रोडमैप को सुनना एक अविस्मरणीय क्षण था। 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था, 2047 तक 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था। यह उत्तर प्रदेश की क्षमता का प्रमाण है। अदाणी समूह को बिजली, रक्षा, हवाई अड्डों, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक पार्कों और डेटा केंद्रों में निवेश के माध्यम से उत्तर प्रदेश के परिवर्तन में योगदान देने पर गर्व है। हम उस भविष्य के निर्माण में सहयोग करने के लिए यहां हैं।”
ये भी देखे: CM योगी ने 250 इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, कहा – नई ऊंचाइयों पर लखनऊ का विकास