चेन्नई, 28 मार्च 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी IPL-2026 के शुरुआती दो सप्ताह तक मैदान से दूर रहेंगे। धोनी को पिंडली में चोट लगी हुई है और वे अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं।
CSK ने शनिवार सुबह आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। बयान में कहा गया है, “धोनी इस समय रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसी कारण वे सीजन के शुरुआती दो सप्ताह तक टीम से बाहर रहेंगे।”

चेन्नई सुपर किंग्स को अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।
टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले ही बताया था कि इस सीजन टीम में शामिल संजू सैमसन उनके साथ ओपनिंग करेंगे। अब धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
ये भी देखे: CSK vs GT: सीजन में धोनी के आखिरी कप्तानी वाले मैच में CSK ने GT को हराया