पानीपत, 27 मार्च 2026: पानीपत जिले में गैंगस्टर रणदीप मलिक ने भाजपा पार्षद गौरव श्रीवास्तव से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। इसके अलावा उसने एक के बाद एक तीन कारोबारियों और एक नेता को भी धमकाया।
रणदीप मलिक ने व्हाट्सएप कॉल पर धमकी देते हुए कहा कि रकम नहीं दी गई तो गोलियों से भून देंगे। मिठन स्वीट्स के मालिक को भी व्हाट्सएप पर कॉल करके 5 करोड़ रुपये देने की धमकी दी गई।
उसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर पानीपत के दो कारोबारियों से 12 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। इसराना निवासी सुक्रमपाल ने बताया कि उन्हें एक अंजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा रणदीप मलिक बताया और 10 करोड़ रुपये मांगे। धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो बड़ी वारदात की जाएगी।
पुलिस ने सभी पीड़ितों की शिकायत पर अलग-अलग FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी देखे: पानीपत में व्यापारी से बदमाशों ने एक करोड़ रुपये की मांगी रंगदारी, फायरिंग कर दी धमकी