अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस ने 7 किलो हेरोइन किया बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

by Manu
हेरोइन

अमृतसर, 26 मार्च 2026: अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 किलो हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार इस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी लंबे समय से हेरोइन की खेप को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम कर रहे थे। ये लोग नशे की सप्लाई चेन का हिस्सा थे और विभिन्न संपर्कों के जरिए डिलीवरी करते थे।

पुलिस को आशंका है कि इनके तार सीमावर्ती क्षेत्रों और बाहरी राज्यों में सक्रिय नशा तस्करों से जुड़े हो सकते हैं। इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी देखे: जालंधर में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 1.5 किलो से ज्यादा हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

You may also like