चंडीगढ़, 25 मार्च 2026: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में बुधवार देर रात भारतीय सेना और कुकी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है।
पुलिस के अनुसार, गोलीबारी करीब 30 मिनट तक चली। रात करीब 11:40 बजे संदिग्ध सशस्त्र कुकी उग्रवादियों ने फौलजांग/गोतोल इलाके से फौगाकचाओ आवांग लेइकाई स्थित भारतीय सेना के पोस्ट पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। उस समय क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ की 58वीं बटालियन ने भी गोलीबारी में हिस्सा लिया। दोनों तरफ से काफी देर तक गोलियां चलती रहीं।
मुठभेड़ के तुरंत बाद भारतीय सेना, सीआरपीएफ, मणिपुर पुलिस और भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) की संयुक्त टीम ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। तलाशी अभियान अभी जारी है।
ये भी देखे: अरुणाचल प्रदेश: भारत-म्यांमार सीमा पर सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़