चंडीगढ़, 25 मार्च 2026: रैपर बादशाह के विवादित गाने ‘टटीरी’ पर पुलिस ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। हरियाणा पुलिस की साइबर ब्रांच ने गाने से संबंधित कुल 1,588 विवादित यूआरएल चिन्हित किए और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, यूट्यूब पर 525 यूआरएल, इंस्टाग्राम पर 967 यूआरएल और फेसबुक पर 96 यूआरएल की पहचान की गई थी। इन सभी को संबंधित प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है।
पंचकूला पुलिस ने भी अलग से सख्ती दिखाई है। पुलिस ने गाने से जुड़े कुल 857 लिंक हटवाए हैं, जिनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स शामिल हैं।
पुलिस अब उन लोगों की भी पहचान कर रही है जो इन गानों को अब तक शेयर कर रहे थे।
सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर दिया गया है जिसमें सॉन्ग के हर वर्जन, री-अपलोड, शॉर्ट वीडियो और अन्य रूपों को तुरंत हटाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
ये भी देखें: टटीरी विवाद: बादशाह के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश, महिला आयोग के सामने थी पेशी