पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

by Manu
राजनाथ सिंह बैठक

नई दिल्ली, 24 मार्च 2026: पश्चिम एशिया में तेजी से बढ़ते तनाव और बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को रक्षा मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश की समग्र रक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

इससे पहले 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक हुई थी, जिसमें ऊर्जा और उर्वरक आपूर्ति की स्थिति पर चर्चा हुई थी।

रक्षा मंत्री की बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और डीआरडीओ चेयरमैन समीर कामत शामिल हुए।

बैठक में मौजूदा सुरक्षा स्थिति, सीमा पर तैनाती, ऑपरेशनल तैयारियों और संभावित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। रक्षा मंत्री ने सभी सेवाओं से जुड़े अधिकारियों को हर स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए।

ये भी देखे: ऑपरेशन सिंदूर: राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक शुरू

You may also like