दिल्ली के पालम में 4 मंजिला इमारत में आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 घायल

by Manu
दिल्ली आग

दिल्ली, 18 मार्च 2026: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके के साध नगर में बुधवार सुबह एक 4 मंजिला इमारत में आग लग गई। इसके चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक दुकान से शुरू हुई। लपटें तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गईं। इमारत में धुआं भर गया जिससे अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए। कई लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। कुछ ने ऊपर से कूदने की कोशिश की।

दमकलकर्मियों ने कुल 9 लोगों को बाहर निकाला। इनमें 3 बच्चे शामिल हैं। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां 6 की मौत हो गई। दो लोग शुरुआती दौर में ही कूदकर घायल हुए थे।

ये भी देखे: दिल्ली के संगम विहार के तिगड़ी एक्सटेंशन में जूता दुकान में भीषण आग, चार की मौत

You may also like