बिहार में JDU को झटका, वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने पार्टी छोड़ी

by Manu
केसी त्यागी

पटना, 17 मार्च 2026: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। जनता दल यूनाइटेड के कद्दावर नेता केसी त्यागी ने पार्टी से अलगाव की घोषणा कर दी है। नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव जीतने के ठीक एक दिन बाद यह खबर आई। सियासी गलियारों में अब चर्चा तेज है कि त्यागी किसी मौजूदा पार्टी में शामिल होंगे या नया संगठन बनाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक केसी त्यागी अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय होने की तैयारी कर रहे हैं। आने वाले समय में वे किसी नए दल या गठबंधन से जुड़ सकते हैं। हाल के महीनों में उनके कुछ बयानों से जेडीयू नेतृत्व नाराज था। पार्टी ने हाल ही में उनसे दूरी बना ली है।

ये भी देखे: Bihar Crime: बेगूसराय में JDU नेता को घर में घुसकर मारी गोली, मौके पर मौत

You may also like