दिल्ली के रूप नगर में फुट ओवरब्रिज ढहा, एक महिला नाले में बही, तलाश जारी

by Manu
फुट ओवरब्रिज

दिल्ली, 17 मार्च 2026: दिल्ली के रूप नगर इलाके में एक फुट ओवरब्रिज अचानक ढह गया। इस घटना में एक महिला ब्रिज पर मौजूद थी जो नीचे बहते नाले में गिर गई। महिला की तलाश अभी भी जारी है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह करीब 9:30 बजे सूचना मिली। सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज गिरने के समय महिला उस पर खड़ी थी। ढहने के साथ ही वह नाले में बह गई।

बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें भी शामिल हो गई हैं। दिल्ली पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियां भी महिला को ढूंढने में जुटी हुई हैं। टीमों ने नाले के आसपास और नीचे गहन तलाश शुरू की है।

ये भी देखे: दिल्ली मेट्रो के स्टाफ क्वार्टर में लगी आग, एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर मौत

You may also like