पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में एक हॉस्पिटल पर की एयरस्ट्राइक, 400 की मौत, 250 घायल

by Manu
पाकिस्तान की काबुल के हॉस्पिटल पर एयरस्ट्राइक

काबुल, 17 मार्च 2026: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया है। तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी एयर फोर्स ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल (ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर) पर हमला किया है। इसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और 250 से अधिक घायल हुए हैं। मुजाहिद ने इसे मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के एयरस्पेस का उल्लंघन किया है।

तालिबान सरकार ने दावा किया कि हमला सोमवार रात करीब 9 बजे हुआ। काबुल के दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास कई जगहों पर धमाके और गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। अस्पताल में भर्ती नशेड़ी मरीजों और स्टाफ को निशाना बनाया गया।

ये भी देखे: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की प्राइवेट एयरलाइन Kam Air के फ्यूल डिपो को बम से उड़ाया

You may also like