पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी – सीएम भगवंत मान

by Manu
भगवंत मान

चंडीगढ़, 16 मार्च 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में तीन-दिवसीय प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के अंतिम दिन उद्योगपतियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन ने औद्योगिक विकास के लिए ऐसा माहौल बनाया है, जो राज्य की आर्थिक तरक्की को और रफ्तार देगा। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार सम्मेलन के दौरान दिए गए निवेश प्रस्तावों और प्रोजेक्टों की प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए छह महीने बाद समीक्षा सत्र करेगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस सम्मेलन में शामिल होने और राज्य की आर्थिक तरक्की में सक्रिय साझेदार बनने के लिए यहां आए सम्मानित व्यक्तित्वों के समर्पण को बयान करने के लिए मेरे पास शब्द भी कम पड़ जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी हमेशा सूझवान नेता के रूप में विचरते हैं और हम देश और इसके लोगों के लिए कुछ भी कर सकते हैं क्योंकि देश हमारे लिए सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक नया उभरता क्षेत्र है लेकिन मानव मस्तिष्क इससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण है, जो मानव संसाधन के विकास के लिए अच्छा है।

सम्मेलन के दौरान हुए विचार-विमर्श का हवाला देते हुए उन्होंने आगे कहा कि प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के तीन दिनों के दौरान लगभग 30 श्रृंखलाबद्ध सत्र करवाए गए, जो राज्य के आर्थिक विकास को और तेज करने में अधिक मददगार सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य को तेज विकास की लीक पर डालने के अलावा यह सम्मेलन युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने में भी मदद करेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोकतंत्र में सभी के लिए वोट का अधिकार बहुत महत्वपूर्ण है और हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास यह अधिकार है। हर किसी को अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि उनकी आवाज सुनी जाए। उन्होंने कहा कि सभी की भलाई के लिए यह यकीनी बनाना जरूरी है कि हर व्यक्ति के लोकतांत्रिक अधिकार का सम्मान किया जाए।

ये भी देखे: मोदी सरकार ने पंजाब का आरडीएफ और जीएसटी फंड रोका हुआ है, बाढ़ राहत राशि भी जारी नहीं की – CM भगवंत मान

You may also like